17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई

2

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में रविवार को 59 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारी ने कहा, ”महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। वह रूस और कजाखस्तान की यात्रा करके लौटी थी। उसे औरंगाबाद में धूत अस्पताल में पृथक रखा गया है।”