17.6 C
New York
Thursday, February 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली हिंसा मामले में पीएफआई के दो शीर्ष सदस्य गिरफ्तार : पुलिस

दिल्ली हिंसा मामले में पीएफआई के दो शीर्ष सदस्य गिरफ्तार : पुलिस

7

दिल्ली पुलिस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन और उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो शीर्ष सदस्यों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। इन हमलों में 50 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान पीएफआई के अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने इन दोनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने त्रिलोकपुरी निवासी पीएफआई सदस्य 33 वर्षीय मोहम्मद दानिश को उत्तरी पूर्वी दिल्ली में साम्प्रदायिक दंगे की कथित साजिश करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने बताया कि उसके पास से बरामद कुछ दस्तावेजों से पुष्टि हुई है कि पीएफआई ने प्रदर्शनकारियों को साजो-सामान और वित्तीय सहायता मुहैया करायी थी। पुलिस को इन्हीं दस्तावेजों के जरिये दंगों में परवेज और इलियास की भूमिका का पता चला।