17.6 C
New York
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news तारक मेहता… में भाषा बना मुद्दा, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने दी चेतावनी...

तारक मेहता… में भाषा बना मुद्दा, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने दी चेतावनी  

2

सब टीवी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा भाषा को लेकर आए एपिसोड्स के कारण सुर्खियों में आ गया है। जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना शो की टीम से नाराज हो गई है। प्रोड्यूसर अमय कोपर ने शो के मेकर्स से माफी मांगने को कहा है। जिसके बाद अब शो के मेकर असित मोदी ने सोशल मीडिया पर इस ममाले को लेकर सफाई अपनी सफाई दी है।

दरअसल शो में कुछ दिनों पहले दिखाया गया था कि हिंदी भाषा मुंबई की मोस्ट कॉमन भाषा है। जिसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने शो पर कई तरह के सवाल उठाए हैं। अब असित मोदी ने ट्वीट के जरिए अपनी बात सामने रखी है। असीत मोदी ने लिखा- मुंबई महाराष्ट्र में है और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा भाषा मराठी ही है। इस में कोई डाउट नहीं है। मैं भारतीय हूं। महाराष्ट्रियन हूं और गुजराती भी हूं। सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूं। जय हिन्द”।