ट्रेनें रद्द, सड़कें जाम, किसान आंदोलन से पंजाब-हरियाणा का हाल हो गया बद से बदतर

0

ट्रेनें रद्द, सड़कें जाम, किसान आंदोलन से पंजाब-हरियाणा का हाल हो गया बद से बदतर

किसान आंदोलन अगस्त में अपने चरम पर पहुंच चुका है। किसान हरियाणा, पंजाब में जगह-जगह जाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान लगातार केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगें रख रहे हैं। जैसे-जैसे किसान आंदोलन में समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे किसान हिंसा का सहारा लेना शुरु कर रहे हैं। अब पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।

किसान सड़कों के बीचों-बीच बैठ गए, जिससे लोगों को कई घंटों तक जाम में फंसा रहना पड़ा। किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जालंधर से अमृतसर जाने वाली और लुधियाना से चंडीगढ़ जाने वाली बसों को भी रद्द कर दिया गया।

साथ ही किसानों का हिंसावादी रवैईया देखकर पंजाब में कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया। किसान भारी संख्या में रेलवे ट्रैक पर बैठ गए, जिसके कारण ट्रेनों को एक स्टेशन पहले ही रोक दिया गया।

पंजाब, हरियाणा के किसान लगातार तीन काले कृषि कानून को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही किसान गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी घोषित करने की मांग कर रहे हैं।