spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मुंबई के होटल में केन्या के व्यक्ति की मौत

मुंबई के होटल में केन्या के व्यक्ति की मौत

11

कराटे टीम के साथ मुंबई आए केन्या के 39 वर्षीय नागरिक की मौत उपनगरीय मुलुंड के एक होटल में हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान साइरस ओमोंडी के रूप में हुई है।

वह केन्या के बच्चों के कराटे की टीम के साथ शहर में आए थे। ओमोंडी की मौत की वास्तविक वजह का अभी पता नहीं चला है लेकिन पुलिस को संदेह है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा।