17.6 C
New York
Monday, November 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood क्या वॉर का सीक्वल बनाने की तैयारी में है मेकर्स?

क्या वॉर का सीक्वल बनाने की तैयारी में है मेकर्स?

4

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म वॉर ने धमाल मचा दिया है। फिल्म को क्रिटिक्स और पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाए जाने को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।

खबरों की मानें तो निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म का सीक्वल बना सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ ने कहा, “पब्लिक के जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद हमारे दिमाग में इस फिल्म को एक फ्रेंचाइजी बनाने का विचार आया था। ऐसा लगता है कि जनता की डिमांड हमारी सप्लाई से कहीं ज्यादा थी। चीजें इसी तरह होनी भी चाहिए। हम सब जल्द ही साथ बैठकर इस पर फैसला लेंगे”।