17.6 C
New York
Wednesday, April 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कपिल शर्मा शो को लेकर फैन ने बताई अपनी परेशानी, कपिल ने...

कपिल शर्मा शो को लेकर फैन ने बताई अपनी परेशानी, कपिल ने किया रियेक्ट

5

कपिल शर्मा के फैंस देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बहुत हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो के फैंस दीवाने हैं और हर हफ्ते कई दर्शक इसकी शूटिंग देखने के लिए मुंबई जाते हैं। हर वीकेंड कपिल शर्मा अपने शो की पूरी स्टार कास्ट और अलग-अलग सेलिब्रिटीज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आते हैं।

लेकिन कपिल के फैन को उनसे एक बड़ी शिकायत है। कृष्णा कुमार नाम के इस फैन ने ट्विटर पर कपिल शर्मा शो के सेट्स के पास खड़े अपनी और अपने परिवार की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सर मैं चार बार फिल्म सिटी आ चुका हूं। सर पूरी फैमिली आई थी। लेकिन आपके शो के पास ही नहीं मिलते। सर आपसे अनुरोध है कि हमें भी अपने शो को देखने का मौका प्रदान करें’।

इस ट्वीट को देखने के बाद कपिल शर्मा ने कृष्णा कुमार को जवाब दिया। कपिल ने जवाब में लिखा, ‘कृपया मुझे अपना फोटो नंबर दीजिए। मैं अपनी टीम को कहूंगा कि आपको कॉल करे’।