17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood शोले के ‘कालिया’ ने दुनिया को कहा अलविदा, एक्टर्स ने दी श्रध्दांजलि

शोले के ‘कालिया’ ने दुनिया को कहा अलविदा, एक्टर्स ने दी श्रध्दांजलि

4

फिल्म शोले में कालिया का किरदार निभाकर अलग पहचान बनाने वाले विजू खोटे अब इस दुनिया में नहीं रहे। 77 साल की उम्र में विजू खोटे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 30 सितंबर की सुबह उन्होंने अपने मुंबई के घर के अंतिम सांसे ली। विजू खोटे के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।  तमाम सेलेब्स के साथ उनके फैन्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने विजू खोटे के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अशोक पंडित ने ट्वीट में लिखा, ‘एक बेहतरीन एक्टर के निधन की खबर सुनकर काफी उदास हूं। मेरी संवेदना उनके परिवार के लोगों के साथ है’।

टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी विजू खोटे को ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी है। कविता ने लिखा,  ‘सीरियल FIR के स्पेशल एपिसोड में विजू खोटे के साथ काम करने का मौका मिला। जिस तरह आज वो चले गए ऐसे ही एक-एक करके हम लोग भी चले जाएंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले’।