17.6 C
New York
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आयुष्मान मे तोड़ा खुद की फिल्मों का रिकॉर्ड

आयुष्मान मे तोड़ा खुद की फिल्मों का रिकॉर्ड

3

अपनी दमदार एक्टिंग और बेहतरीन कंटेंट के साथ दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस नुशरत भरूचा की फिल्म ड्रीम गर्ल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर और प्रोमो देखने के बाद फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। 13 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ड्रीम गर्ल ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल ने रिलीज के पहले दिन 10.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ड्रीम गर्ल की ओपनिंग डे की कमाई ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना की बड़ी ओपनर में है। आयुष्मान ने अपनी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।