17.6 C
New York
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गधों का सरताज है राहुल गांधी: आकाश विजयवर्गीय

गधों का सरताज है राहुल गांधी: आकाश विजयवर्गीय

8

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू कहा जाता था। उनका कहना है कि पप्पू एक हानिरहित और प्यारा नाम है। लेकिन अब वह राष्ट्र विरोधी की तरह काम करने लगे हैं। इसलिए अब हमने उनके नाम को पप्पू से बदलकर ‘गधों का सरताज’ रख दिया है। उन्होंने यह बातें कांग्रेस पार्टी द्वारा एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने और ओसामा को सम्मान देने जैसे मुद्दे को लेकर भारतीय युवा मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में कहीं।

आकाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश के इंदौर-3 विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक अश्विन जोशी को 75,000 वोटों के अतंर से हराया था। उन्होंने पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।