17.6 C
New York
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जानिए अर्जुन की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड के पहले दिन की कमाई...

जानिए अर्जुन की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड के पहले दिन की कमाई के बारे में?

5

अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड रिलीज हो गई है। फिल्म की टक्कर नरेंद्र मोदी बायोपिक से हो रही है। अर्जुन कपूर की फिल्म ने पहले दिन ज्यादा बड़ी कमाई नहीं की है। पिछले कुछ समय से अर्जुन की फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं।

फिल्म में अर्जुन कपूर स्पाई एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं। अर्जुन कपूर की ये मूवी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। बॉलीवुड सितारों को ये फिल्म पसंद भी आई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 1500 से 2000 स्क्रीन्स मिली हैं। फिल्म ने 2.10 करोड़ की कमाई की है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म को बॉक्स ऑफिस की दौड़ में बने रहने के लिए अच्छी कमाई करनी होगी।

नो वन किल जेसिका और रेड जैसी फिल्में बनाने वाले राजकुमार गुप्ता की ये फिल्म क्या कमाल दिखाएगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इस क्राइम थ्रिलर में अर्जुन अपनी टीम के साथ भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी को पकड़ना चाहते हैं। बता दें कि मोदी लहर की वजह से अर्जुन की फिल्म को थोड़ा नुकसान हुआ है।