17.6 C
New York
Wednesday, June 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जॉन के एक्शन सीन से मां को लगा डर, समझ बैंठी असल...

जॉन के एक्शन सीन से मां को लगा डर, समझ बैंठी असल हमला

12

15 अगस्त के मौके पर कई फिल्में दस्तक देने वाली है जिनमें से एक बाटला हाउस भी है। जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस रिलीज होने के लिए तैयार है। बाटला हाउस की टीम प्रमोशन में जुटी है। जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर और रवि किशन बाटला हाउस को प्रमोट करने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे। इस दौरान जॉन अब्राहम ने बताया कि एक बार उनकी मां को शूटिंग के वक्त सच में लगा कि उनपर हमला हो रहा है।

कपिल ने जॉन से पूछा- एक फिल्म के फाइट सीन के दौरान जॉन की मां सड़क के पास से निकल रही थी। तब उनकी मां को लगा कि मेरे बेटे पर सच में हमला हो रहा है। क्या ऐसा सच में हुआ है या अफवाह है?

जवाब में जॉन ने कहा-  ”हां, ये सच है। फिल्म टैक्सी नंबर 9211 के एक एक्शन सीन की सड़क पर शूटिंग हो रही थी। तभी मां वहां से निकल रही थीं। मैं जमीन पर था और गाड़ी सामने से आ रही थी। तभी सामने से मम्मी आईं और बोलीं- अरे मारो डिकरो, मारो डिकरो…”।