17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कान्स में प्रियंका के पिज्जा वाली पिक पर अर्जुन ने दिया ये...

कान्स में प्रियंका के पिज्जा वाली पिक पर अर्जुन ने दिया ये रियेक्शन

4

प्रियंका चोपड़ा कान्स फिल्म फेस्ट‍िवल में अपनी अदाऐं दिखा चुकी हैं। लेकिन प्र‍ियंका चोपड़ा के स्टाइलिश लुक अभी भी चर्चा में बने हुए हैं। प्र‍ियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर अर्जुन कपूर ने भी कमेंट करते हुए उनकी फिटनेस की तारीफ की है।

प्र‍ियंका चोपड़ा ने कान्स फिल्म फेस्टिवल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इनमें से एक तस्वीर में प्र‍ियंका अपने ग्लैमरस लुक को शो करते हुए पिज्जा खाती नजर आ रही हैं। तस्वीर पर कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, “मेटाबॉलिज्म जिंदाबाद”। वैसे अर्जुन कपूर अपने जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। कई बार वो इंडस्ट्री के दोस्तों संग सोशल मीडिया पर मस्ती करते नजर आ चुके हैं. इस बार अर्जुन कपूर ने प्र‍ियंका चोपड़ा की तरीफ करते हुए कमेंट किया है।

बताते चलें कि कान्स फिल्म फेस्ट‍िवल में प्रियंका के खूबसूरत लुक्स देखने को मिले। इवेंट में प्र‍ियंका और निक जोनस का रोमांटिक अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आया। निक जोनस कई मौकों पर प्र‍ियंका को प्रोटेक्ट करते भी नजर आए, फिर वो पीसी की ड्रेस को ठीक करना हो या फिर बारिश से प्र‍ियंका को बचाना। सोशल मीडिया पर उन्हें परफेक्ट पति का अवॉर्ड फैंस ने द‍ दिया है।