17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ब्वॉयफ्रेंड के टुकड़े कर गर्लफ्रेंड ने बनाई बिरयानी, लोगों को खिलाई

ब्वॉयफ्रेंड के टुकड़े कर गर्लफ्रेंड ने बनाई बिरयानी, लोगों को खिलाई

17

ब्वॉयफ्रेंड के किसी अन्य महिला से शादी करने की बात जब प्रेमिका को लगी तो प्रेमिका ने न केवल प्रेमी की हत्या की बल्कि उसे काटकर, चावल के साथ पकाया और पाकिस्तानी वर्कर्स को खिला भी दिया। जांच में पता चला कि आरोपी महिला मोरक्को की रहने वाली है, लेकिन उसने UAE में अल ऐन नाम की जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक महिला पिछले 7 सालों से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।Image result for ब्वॉयफ्रेंड के टुकड़े कर गर्लफ्रेंड ने बनाई बिरयानी,अभियोजन पक्ष ने बताया कि उसका ब्वॉयफ्रेंड मोरक्को की ही किसी दूसरी महिला से शादी करने की फिराक में था, जिसकी भनक आरोपी महिला को लग गई। इसी बात से नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला ने बॉडी के हिस्से किए और ब्लेंडर की मदद से उसे बारीक किया। इसके बाद उसने अपने पार्टनर के मांस को पकाया और अपने घर के पास काम करने वाले वर्कर्स को भी खिलाया। महिला ने एक गल्फ जिश तैयार की थी जो बिरयानी जैसी होती है।Image result for ब्वॉयफ्रेंड के टुकड़े कर गर्लफ्रेंड ने बनाई बिरयानी,

बता दें कि, मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की तफतीश की गई। मृतक के भाई के मुताबिक जब वह आरोपी के घर पहुंचा तो लड़की ने उसे ये कहते हुए बाहर निकाल दिया कि वे उसके भाई के बारे में नहीं जानती। हालांकि पुलिस को उसके घर से इंसानी दांत बरामद हुए, जिसकी डीनए जांच के बाद पता चला कि दांत मृतक शख्स के ही थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया।
महिला ने अपनी सफाई में कहा कि उसने इस वारदात को अंजाम गुस्से में आकर दिया। महिला का कहना है कि उसने बदला लेने के लिए ये कदम उठाया। वह बीते काफी सालों से शख्स की आर्थिक मदद कर रही थी। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी।