17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र का आखिर क्या है कुंभ से...

रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र का आखिर क्या है कुंभ से कनेक्शन

3

 लंबे समय से चर्चा में रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र का टीजर कुंभ से शुरु किया गया। बता दें कि कल कुंभ का आखरी दिन था और इस मौके पर फिल्म के एक्टर्स और डायरेक्टर प्रयागराज पहुंचे थे। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म को इस तरह से कुंभ में शुरु किया गया है लेकिन इससे फिल्म से जूड़े कई राज सामने आ रहे हैं। फिल्म को शुरु करने के लिए खास तैर पर महाशिवरात्र‍ि का दिन चुना गया हैं, दरअसल फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार भगवान शिव पर आधारित है इसी लिए इस फिल्म के फर्स्ट लुक के लिए ये खास समय चुना गया है।

इसके अलावा इस फिल्म में रणबीर के साथ-साथ अमिताभ बच्चन ,आलिया भट्ट, साउथ स्टार नागार्जुन और गोल्ड फिल्म की स्टार मौनी रॉय भी अहम भुमिका अदा करेंगे। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग बुल्गेरिया में हुई है। फिल्म को करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन बना रही है तो वही इसका निर्देशन रणबीर के खास दोस्त अयान मुखर्जी ने किया है। इसमे खास बात यह है कि रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी की जोड़ी पहले भी एक साथ काम कर चुकी है।

कुंभ में लाइट्स को ड्रोन्स की मदद से राष्ट्रीय ध्वज, कुंभ 2019 और ब्रह्मास्त्र का अस्त्र यानी फिल्म के को टीजर बनाया गया था। आलिया भट्ट और  रणबीर कपूर ने फिल्म की कामयाबी के लिए खास पूजा की। अब ये देखना होगा कि इस खास आयोजन  का इस फिल्म को कितना फायदा मिलेगा।