17.6 C
New York
Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood पीएम के स्पोर्ट में आमिर खान, सोशल मीडिया पर दिया खास मेसेज

पीएम के स्पोर्ट में आमिर खान, सोशल मीडिया पर दिया खास मेसेज

17

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान को हर एक चीजे परफेक्ट पसंद हैं। हालाकि उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदूस्तान बॉक्य ऑफिस पर पिट गई थी। आमिर एक नेचर लवर हैं। उन्हें कई बार पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में लगे देखा गया है। अपने शो सत्यमेव जयते में भी वह पर्यावरण की बेहतरी को लेकर संदेश देते नजर आते थे। आमिर ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने के आह्वान का सपोर्ट किया है।

आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने मोदी की बात का समर्थन किया है। अपनी पोस्ट में आमिर ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ को रोकने के मिशन का हम सभी को सपोर्ट करना चाहिए। यह हम सब पर है कि हम ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ बंद करें”।