17.6 C
New York
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आखिर किसकी याद देती है जाह्नवी को खुशी…

आखिर किसकी याद देती है जाह्नवी को खुशी…

3

24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह आज भी एक रहस्य बनी हुई है। आज उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी है। एक बार फिर से पुरा बॉलीवुड और श्रीदेवी के फैंस उनकी याद में डूबे हुए हैं।

श्रीदेवी की पहली डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी मां को याद कर ते हुए सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी के हाथ नजर आ रहें हैं, तस्वीर शेयर करते हुए जाह्नवी ने बेहद इमोशनल कैप्शन दिया है। कैप्शन में जाहन्वी ने लिखा है कि मेरा दिल  हमेशा भारी हो जाता है, लेकिन हमेशा मैं स्माइल करती हूं।

श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जान्हवी मेरे काफी करीब हैं वहीं दूसरी ओर खुशी अपने पिता बोनी कपूर के काफी करीब है, श्रीदेवी जान्हवी को बड़े पर्दे पर बतौर एक्ट्रेस के रुप में देखना चाहती थी। लेकिन उनका यह सपना पूरा हुआ पर श्रीदेवी उससे पहले इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं।

बता दें की जान्हवी कपूर आखिरी वक्त में भी अपनी मां के साथ नहीं थीं। जान्हवी अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। वहीं श्रीदेवी मोहित मारवा की शादी के बाद दुबई में ही ठहरी हुई थीं।

शादी के फंक्शन खत्म होने के बाद श्रादेवी के परिवार वाले भारत लौट आए थे लेकिन श्रीदेवी दुबई में ही रूक गई थी। वे अपनी बेटी के लिए शॉपिंग करना चाहती थी। लेकिन इसी बीच उनकी बाथटब में डूबने से मौत हो गई। और जाह्नवी अपनी मां से आखिरी पलों में भी नहीं मिल पाई थी।