17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आंद्रे रसेल की छूटी फ्लाइट, अब टी-20 सीरीज से हुए बाहर

आंद्रे रसेल की छूटी फ्लाइट, अब टी-20 सीरीज से हुए बाहर

14

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल रविवार को भारत के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज से पहले विमान छूटने के कारण टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हो पाए।

आंद्रे रसेल की छूटी फ्लाइट, अब टी-20 सीरीज से हुए बाहर

रसेल को दुबई से संपर्क उड़ान से आना था, लेकिन वह विमान में नहीं चढ़ पाए, जिससे उनके पहले एकदिवसीय में खेलने पर संशय बना हुआ था। बाद में खबर आई कि वह टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, उन्हें चोटिल बताया गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम ने शाम के अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया।

आंद्रे रसेल की छूटी फ्लाइट, अब टी-20 सीरीज से हुए बाहर

वेस्टइंडीज के मीडिया मैनेजर से यहां संवाददाता सम्मेलन में जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘रसेल पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कर सकते।’

टीम के स्थानीय मैनेजर मोइन बिन मकसूद ने पीटीआई से कहा, ‘टीम के सात खिलाड़ी लंदन होते हुए यहां एक नवंबर को पहुंच गए हैं।