17.6 C
New York
Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मिला करीब 3,500 टन सोना

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मिला करीब 3,500 टन सोना

5

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 3,500 टन सोना मिला है। जिला खनन अधिकारी के के राय ने बताया कि यहां सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में सोने के भंडार मिले है। उन्होंने बताया कि सोने के भंडार का पता लगाने का काम पिछले दो दशक से चल रहा था। इन ब्लॉक की ई-निविदा के जरिए नीलामी की प्रक्रिया जल्द ही आरंभ होगी। सोन पहाड़ी में करीब 2943.26 टन और हरदी ब्लॉक में 646.16 टन सोना मिला है। राय ने बताया कि सोने के अलावा इलाके में अन्य खनिज पदार्थ भी मिले हैं।