17.6 C
New York
Friday, October 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh प्रयागराज में मां गंगा ने किए बड़े हनुमान जी के अभिषेक !

प्रयागराज में मां गंगा ने किए बड़े हनुमान जी के अभिषेक !

17

प्रयागराज से एक अलौकिक दृश्य सामने आया है। यहां मां गंगा ने अपने स्वाभाविक उफान में संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान जी का अभिषेक किया। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा की पावन लहरें बड़े हनुमान जी की प्रतिमा तक पहुँच गईं और उनके चरणों से लेकर मुख तक स्नान कराकर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

स्थानीय श्रद्धालुओं का मानना है कि जब-जब गंगा बड़े हनुमान जी का अभिषेक करती हैं, तब-तब यह विशेष शुभ संकेत होता है। इस दृश्य को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु संगम तट पर उमड़ पड़े और हर हर महादेव, जय श्रीराम के जयकारों से माहौल गुंजायमान हो उठा।