17.6 C
New York
Friday, May 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, 200 श्रद्धालुओं का पहला दल रवाना

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, 200 श्रद्धालुओं का पहला दल रवाना

2

धारचूला में शुक्रवार को पवित्र आदि कैलाश यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। पहले दिन 200 से अधिक श्रद्धालु “भोले बाबा” के जयकारों के साथ शिव धाम के लिए रवाना हुए। एसडीएम आशीष जोशी और सीओ कुंवर सिंह ने तवाघाट चौराहे से यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर गुंजी के लिए रवाना किया। प्रशासन के अनुसार अब तक यात्रा के लिए करीब 500 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 350 यात्रियों को परमिट जारी किया जा चुका है।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में दिल्ली से पहुंचे दंपति रामभोले और अनीता भी शामिल हैं, जिन्होंने बताया कि वे छठी बार आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे हैं, जिससे उनकी गहरी आस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। यात्रा शुरू होने के साथ ही व्यास घाटी के होम-स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों और होटल कारोबारियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय व्यवसायियों को उम्मीद है कि इस यात्रा सीजन से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यटन गतिविधियों में तेजी आएगी।