आज देशभर में ‘दशहरे’ की धूम, रावण दहन का यह है शुभ मुहूर्त

3

नई दिल्ली- असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने-जाने वाले ‘दशहरे’ को पूरा देश धूमधाम से मना रहा है। दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर सभी देशवासियों को बधाई दी हैं। आज रावण दहन के लिए सभी प्रदेशों में तैयारियां हो गई हैं, अब इंतजार है तो बस रावण दहन का। हालांकि गुजरात जैसे कुछ शहरों में कल ही रावण दहन कर दिया गया था। पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है।

मां दुर्गा ने किया था इस राक्षक का वध

माना जाता है कि दशहरे के दिन हम रावण के पुतले का दहन कर अपने अंदर के अहंकार, लालज और क्रोध का नाश कर देते हैं और सच्चाई, अच्छाई और एकता को अपनाते हैं। रावण दहन के साथ-साथ हम विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा भी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने एक महिषासुर नाम के राक्षस का वध किया था। इस वजह से दशहरे पर मां दुर्गा की पूजा भी की जाती है।

पूजन और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

मां दुर्गा के पूजन का शुभ मुहूर्त 08:20 से 10:30 बजे तक है, वहीं 11:24 से 12:32 तक का भी मुहूर्त शुभ है। वहीं रावण दहन का अच्छा मुहूर्त दोपहर 2.57 बजे से शाम के 4.17 बजे तक का है।