17.6 C
New York
Saturday, June 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news शशि थरूर के बयान पर, स्मृति ईरानी का हमला कहा- ऐसा बयान...

शशि थरूर के बयान पर, स्मृति ईरानी का हमला कहा- ऐसा बयान धर्म पर गाली जैसा

8

शशि थरूर के बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हे कहा कि शशि थरूर ने ऐसा बयान दिया है जो धर्म के उपर गाली के जैसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें राहुल गांधी से सवाल पूछने की जरूरत है, जो केवल चुनाव के समय रणनीतिक रूप से जनेऊ पहनते हैं। इसी वजह से राहुल ने थरूर को दुनिया के लाखों हिंदुओं की आस्था और विश्वास पर हमला करने की अनुमति दी है।

प्रयागराज में मंगलवार को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई थी बैठक के बाद सीएम योगी व अन्य कैबिनेट मंत्रियों नें प्रयागराज के भव्य कुंभ सामगम में डुबकी लगाई। उनकी  यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई। इसी पर राजनातिक प्रतिक्रिया भी शुरू हो गई हैं। दरअसल कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात के फोटो को ट्वीट करते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा कि गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं, इस संगम में सब नंगे हैं, जय गंगा मैया की।