17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे ,लूट ले गए 35 बकरियां!

पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे ,लूट ले गए 35 बकरियां!

12

मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस की वर्दी पहनकर आए बदमाशों ने एक वृद्ध चरवाहे से 35 बकरियों की लूटपाट कर डाली।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले चरवाहे के साथ मारपीट की, फिर उसे एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद सभी बकरियों को वाहन में भरकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों ने घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।