17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तराखंड समान नागरिक संहिता नियमावली प्रकोष्ठ में OSD का बदलाव, निर्भय जैन...

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता नियमावली प्रकोष्ठ में OSD का बदलाव, निर्भय जैन के स्थान पर अखिलेश मिश्रा नियुक्त

96

उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता नियमावली तैयार करने के लिए गठित प्रकोष्ठ में तैनात विशेष कार्याधिकारी (OSD) में बदलाव किया है। विशेष सचिव (गृह) रिधिम अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जसपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक निर्भय जैन, जो प्रकोष्ठ में OSD के पद पर तैनात थे, को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है।

निर्भय जैन को 5 मार्च 2024 को OSD के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके स्थान पर अब अखिलेश मिश्रा, जो शासन में उपसचिव पद पर तैनात हैं, को विशेष कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इस बदलाव से समान नागरिक संहिता नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया को नए सिरे से गति मिलने की उम्मीद है।