17.6 C
New York
Friday, July 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय नौसेना के पी 8I विमान पर हुए...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय नौसेना के पी 8I विमान पर हुए सवार, पानी में छिपी पनडुब्बियों का करता है शिकार

27

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने मुंबई दौरे के दौरान भारतीय नौसेना पी8I लंबी दूरी की समुद्री टोही पनडुब्बी रोधी युद्धक विमानमें उड़ान भरी। इसका इस्तेमाल समुद्री इलाके में दूर तक खोजबीन करने में होता है। इसे पानी में छिपी पनडुब्बियों को खोजने और जरूरत पड़ने पर उसके शिकार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

रक्षा मंत्री के साथ उड़ान के दौरान, लंबी दूरी की निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, इमेजरी इंटेलिजेंस, एएसडब्ल्यू मिशन और अत्याधुनिक मिशन सूट एवं सेंसर को नियोजित करने वाली खोज और बचाव क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।
इस उड़ान के लिए उड़ान दल में दो पायलट और तीन महिला अधिकारियों सहित सात नौसेना वायु संचालन अधिकारी शामिल थे।

भारत ने अमेरिका से P8I विमान खरीदे हैं। 2013 से इसका भारतीय नौसेना में शामिल होना शुरू हुआ था। इसके शामिल होने से 2013 से हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारतीय नौसेना के लगातार निगरानी कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।