17.6 C
New York
Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news SP, BSP के गठबंधन को लेकर राहुल का बयान, कांग्रेस को यूपी...

SP, BSP के गठबंधन को लेकर राहुल का बयान, कांग्रेस को यूपी में कम में आंकना एक भूल

4

 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचलें तेज हो गई है। ऐसे में मंगलवार को राहुल गांधी ने को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में पार्टी की काबिलियत को लेकर आश्वस्त है और उन्हें कम आंकना एक भूल होगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यह बयान सपा-बसपा के बीच लोकसभा चुनाव से पहले 37-37 सीटों के बंटवारें के दो दिन बाद आया है। यूपी में गठबंधन पर राहुल ने कहा कि ऐसी कई दिलचस्प चीजें हैं जो पार्टी उत्तर प्रदेश में कर सकती है और यह लोगों के लिए चौंकाने वाला होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य नरेंद्र मोदी को हराना है। ऐसे कई राज्य है जहां हम मजबूत स्थिति में हैं और भाजपा को सीधी टक्कर दे रहे हैं। महाराष्ट्र, झारखंड, तमिलनाडु, बिहार जैसे राज्यों में गठबंधन की संभावना है और हम गठबंधन के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। हमारी पार्टी विचारधारा की पार्टी है और हम विचारधारा के आधार पर चुनाव लड़ते हैं। कई ऐसी रोचक चीजें हैं जो कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में कर सकती है और हम इसपर काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हम विपक्ष को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।  बिहार, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड, चंद्रबाबू नायडू के साथ आंध्र प्रदेश में और जम्मू- कश्मीर में यह हो रहा है। मगर मोदी जी को हारने के लिए हम साथ काम करने जा रहे हैं। मैं यह फिर से कहना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को कम आंकना एक भूल होगी

 नायडू बीजेपी के विरूध बना रहे हैं गठबंधन

मंगलवार को आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने पर बात हुई। इसके अलावा नायडू विपक्ष के दुसरे नेताओं एनसीपी के शरद पवार, आप के अरविन्द केजरीवाल और नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूख अब्दुला से मुलाक़ात कर चुके हैं।