17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news एआईएमआईएम चीफ हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी को किया...

एआईएमआईएम चीफ हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी को किया चैलेंज, जानिए..

5

एजेंसी:-एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ये चैलेंज किया है। उन्होंने कहा है कि अब तो आप केरल के वायनाड से भी हारोगे, आओ हैदराबाद में अपनी किस्मत को आजमा लो…

राहुल गांधी इन दिनों तेलंगाना दौरे पर हैं। बीते हुए रोज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने वारंगल में ये कहा था कि तेलंगाना में मुकाबला सिर्फ कांग्रेस और टीआरएस के बीच ही है। नाम न लेते हुए भी राहुल गांधी ने ओवैसी और बीजेपी दोनों को ही नकार दिया। अब एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल को ये चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि अब तो आप वायनाड से भी हारोगे, आओ हैदराबाद में अपनी किस्मत को आजमाओ।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी के तेलंगाना दौरे पर निशाना को सीधे साधा है। ओवैसी ने राहुल गांधी को ये चैलेंज किया है कि, “मैं कह रहा हूं कि अब आप वायनाड से भी हारेंगे। आओ, हैदराबाद से चुनाव को लड़ें। अपनी किस्मत को आजमाओ। आप मेदक से भी चुनाव को लड़ सकते हैं।