17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भाजपा नेता अमित मालवीय ने अरविंद केजरीवाल को ‘अर्बन नक्सल’ करार दिया,...

भाजपा नेता अमित मालवीय ने अरविंद केजरीवाल को ‘अर्बन नक्सल’ करार दिया, शेयर किया ये वीडियो

7

भाजपा नेता अमित मालवीय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शहरी नक्सल करार दिया है। मालवीय ने यह टिप्पणी गुरुवार को विधानसभा में केजरीवाल के भाषण को लेकर की है। केजरीवाल ने कहा था कि फिल्म को टैक्स-फ्री करने के बजाय निर्माता इसे YouTube पर अपलोड कर सकते हैं, जिससे यह सभी के लिए मुफ्त हो जाएगी।

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर दिल्ली की सियासत का पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी विधायकों द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग पर कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ यूट्यूब पर ‘अपलोड’ कर इसे सबके लिए टैक्स फ्री कर देना चाहिए। केजरीवाल के इस बयान के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री को शहरी नक्सल करार दिया।

अमित मालवीय ने सीएम केजरीवाल के बयान का वीडियो क्लिप ट्वीट करते हुए लिखा,  “केवल एक अमानवीय, क्रूर व भ्रष्ट दिमाग ही कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर हंस सकता है और उसे नकार सकता है। केजरीवाल ने कश्मीर फाइल्स को झूठा करार देकर हिंदू समुदाय के जख्मों को हरा कर दिया है, जो 32 साल से अपने ही देश में शरणार्थी बनकर रहने को मजबूर हैं।”

ये भी पढ़े- नैनीताल: झील में गिरने से पालिका कर्मी की मौत

सीएम केजरीवाल बॉलीवुड फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘सांड की आंख’ को टैक्स फ्री कर चुके हैं। इसको लेकर भी मालवीय ने उन पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया कि, “केजरीवाल ने इन फ़िल्मों को यू ट्यूब पर डालने की सलाह क्यों नहीं दी? दिल्ली में टैक्स फ़्री क्यों किया? और इनमें से किन किन के चरणों में केजरीवाल गिरा होगा? क्योंकि कश्मीर फ़ाइल्ज़ हिंदुओं के नरसंहार की दास्तान दिखा रही है, इसलिए इस अर्बन नक्सल के पेट में दर्द हो रहा है?”

दरअसल, दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को आतंकवाद के कारण कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म ने राजनीतिक बहस छिड़ी। बीजेपी शासित राज्यों ने या तो कर रियायतों की पेशकश की है, या सरकारी कर्मचारियों को इसे देखने के लिए विशेष अवकाश दिया है। हालांकि, विपक्ष ने फिल्म को एकतरफा और बेहद हिंसक करार दिया है।

ये भी पढ़े- रूस-यूक्रेन महायुद्ध: कीव में हुई बमबारी में रूसी पत्रकार की मौत

भाजपा विधायकों ने बजट सत्र को बाधित कर कश्मीर फाइल्स को केंद्रशासित प्रदेश में मुफ्त करने की मांग की थी। इसके जवाब में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, मेरा मानना है कि भाजपा को विवेक अग्निहोत्री से कहना चाहिए कि फिल्म को यूट्यूब पर डाल दे ताकि सब उसे मुफ्त में देख सकें। कुछ लोगों ने कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा लिए हैं और आपको पोस्टर चिपकाने का काम दे दिया गया है।

ये भी पढ़े- हरियाणा: भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी वरिष्ठ अफसरों की समिति, मंडल स्तर पर विजिलेंस की छह नई इकाइयां गठित