17.6 C
New York
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीमापार दुश्मन की चुनौती के लिए 8 हजार फुट की ऊंचाई पर...

सीमापार दुश्मन की चुनौती के लिए 8 हजार फुट की ऊंचाई पर 5 फुट बर्फ में मोर्चा संभाल रहे भारतीय जांबाज

6

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकियों की हलचल तेज होने के इनपुट हैं। इधर आठ हजार फुट से ज्यादा ऊंचाई वाले हाजीपीर क्षेत्र में तीन से पांच फुट बर्फ की चादर बिछी है, भारतीय सेना का अदम्य साहस दुनिया के सामने मजबूत दीवार की तरह खड़ा है।

हिमस्खलन और खून जमा देने वाली बर्फीली हवाओं की चुनौती है, भारी बर्फबारी के बीच भारतीय सेना के जाबाज इन बेहद मुश्किल जीरो से कई डिग्री नीचे के तापमान पर अटल खड़े हैं.यहां न पर्वतीय पगडंडी है और ना ही कोई रास्ता। बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर आवाजाही चुनौतीपूर्ण हो जाती है।

सीमा पार से घुसपैठ की साजिशों को नाकाम करने के लिए सैन्य जवान रस्सी के सहारे पूरे इलाके की निगहबानी कर रहे हैं। खराब मौसम से लेकर दुश्मन की चुनौती का सामना ही उनके लिए चुनौतियां रुटीन ड्यूटी हैं। संवेदनशील इलाका का चप्पा-चप्पा लगातार सेना नजर में है। बर्फ की मोटी चादर को चीरकर आगे बढ़ते जवान लगातार यहां पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

एलओसी पर बर्फ से लकदक हाजीपीर क्षेत्र में तैनात जवानों के पास चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक हथियारों ने उनकी ताकत बढ़ा दी है। भारत निर्मित इस्राइल निर्मित नीगेब 7.62 एलएमजी प्रदान की गई है। इस बंदूक की एक हजार मीटर तक निशाना लगाने की क्षमता है। एक मिनट में छह से आठ सौ चक्र तक गोलीबारी दुश्मन के होश उड़ा देती है। जांबाज सिपाही दुश्मन की किसी भी नापाक हरकत को वह भांपते ही नाकाम कर सकते हैं। जाबांजो का घुटनो तक का शरीर घंटों लगातार बर्फ में रहता है, लेकिन पेट्रोलिंग जारी रहती है।

https://twitter.com/NeerajBishtUK01/status/1484008954468306947?s=20

ये भी पढ़े-https://indiagramnews.com/news/first-list-of-bjp-candidates-released-for-uttarakhand-assembly-elections-cm-pushkar-will-contest-from-here/