17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मई 10 को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के लिए...

मई 10 को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य

16
यमुनोत्री धाम,उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त रविवार को पुरोहित समाज की बैठक में घोषित कर दी गई है। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

मां यमुना की डोली 6:15 पर होगी रवाना

रविवार को पुरोहित समाज की होने वाली बैठक में बताया मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरशाली गांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे।

इस बार भी यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य

बता दें केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खोले जायेंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई 12:25 पर खोले जाएंगे। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा।