17.6 C
New York
Wednesday, September 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य उत्तराखंड हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तय की अगली तारीख,...

हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तय की अगली तारीख, 18 नवंबर को होगी सुनवाई

9

रेलवे भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े बहुचर्चित मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद अब अगली सुनवाई की तारीख तय हो गई है। उत्तराखंड सरकार और रेलवे की ओर से मामले में जल्द सुनवाई की मांग की गई थी, लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर 2026 की तारीख तय कर दी।

यह मामला रेलवे एवं उत्तराखंड सरकार बनाम हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी से जुड़ा है। हल्द्वानी के रेलवे अतिक्रमण मामले को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। बुधवार को सुनवाई के दौरान उत्तराखंड सरकार और रेलवे की ओर से जल्द सुनवाई कराने का आग्रह किया गया।

अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अगली तारीख निर्धारित करने के निर्देश दिए। शाम को आदेश जारी होने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तारीख तय हो गई।

हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने की पैरवी

मुख्य याचिकाकर्ता हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिनगोंज़ाल्वीज के साथ अधिवक्ता मानिक गुप्ता, रिया यादव और फ़ैज़ान अंसारी ने पैरवी की। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर हल्द्वानी के रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले से जुड़े लोगों की नजरें टिकी रहेंगी।