ये हैं विश्व की सबसे हॉट दादी, खूबसूरती ऐसी की मॉडल को भी देती हैं मात

1

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में रहने वाली जीना स्टुअर्ट को विश्व की सबसे हॉट एंड बोल्ड ग्रैंडमदर (दादी) कहा जाता है। सच में इन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये किसी की दादी हैं। सुंदरता ऐसी कि हर उम्र की लड़की को मात दे जाएं। उनकी सुंदरता के लाखों फॉलोअर्स हैं। आपको बता दें दादीजी की उम्र सिर्फ 48 साल है।

खबर है कि जीना ने मिस ऑस्ट्रेलिया कॉन्टेस्ट में भाग लिया है जिसमें उसने अपने से तीन गुणा छोटी उम्र की मॉडल्स को भी चुनौती दे डाली है। जीना कहती हैं कि उनकी खूबसूरती पूरी तरह से नेचुरल है। उन्होंने कोई भी सर्जरी नहीं कराई है।आपको बता दें कि सुंदरता का राज उन्होंने पानी पीने को बताया है। वह ऐसी किसी भी पानी की बॉटल का इस्तेमाल नहीं करती जिसमें BPA हो। BPA जो बिस्फिनॉल के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह का केमिकल है जो शरीर को प्रभावित करता है। इसके साथ वह सिर्फ अलकलाइन पानी ही पीती हैं।

इसके अलावा जीना अपनी स्किन पर लगाने के लिए कोई भी केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करती हैं। अपने बालों के लिए ऑर्गेनिक नारियल का तेल इस्तेमाल करती हैं और एक ऑर्गेनिक मॉस्चेराइजर यूज करती हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर जीना के 72 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जीना सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलवा वह हेल्थ एंड ब्यूटी टिप्स भी शेयर करती हैं।