17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश हुआ घायल

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश हुआ घायल

7

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सोनू जाट के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि आज दोपहर बिजरौल रोड पर पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने शक होने पर एक युवक को रोका तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए बावली रेलवे अंडरपास की ओर भागा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछ़ा करते हुए दो राउंड फायर किए जिसमें एक गोली युवक के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल की शिनाख्त सोनू जाट के रुप में हुई है।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना रोड पर घर में घुसकर बीती रात सोनू जाट ने सोनू पंडित नाम के एक युवक को गोली मार दी थी और वह मौके से फरार हो गया था। सोनू जाट एक शातिर अपराधी है जिस पर कोतवाली में सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बदमाश सोनू जाट के पास से पुलिस ने एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल व तमंचा भी बरामद किया है।