Home news अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

5

बहराइच में थाना पयागपुर अंतर्गत इकौना मार्ग पर अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लगने से एक युवक का शव बुरी तरह से झुलस गया। अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि शामली जिला निवासी मोहम्मद साहिब (15) और श्रावस्ती जनपद के गिलौला निवासी श्रमिक श्रवण कुमार (28) गुरूवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर पयागपुर से इकौना जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद मोटरसाइकिल में आग लग गयी और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहे श्रवण कुमार का शव बुरी तरह से झुलस गया। उन्होंने बताया कि पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों शव उनके परिजन को सौंप दिये जाएंगे