17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood उन्नाव रेप केस में ट्विंकल ने ट्वीट कर कही ये बात

उन्नाव रेप केस में ट्विंकल ने ट्वीट कर कही ये बात

6

रायबरेली में हुए पीड़िता के कार एक्सीडेंट के बाद एक बार फिर उन्नाव रेप केस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फिलहाल पीड़िता की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस वक्त पीड़िता को लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल में उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम लोग रेप विक्टिम के साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं और काफी गुस्से में दिख रहे हैं।

बॉलीवुड सितारे भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक्ट्रेस, राइटर ट्विंकल खन्ना ने भी ट्वीट कर उन्नाव रेप विक्टिम की सलामती की दुआ मांगी है। अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल ने लिखा, “मैं प्रार्थना करती हूं कि जरूरतमंद लड़की को न्याय मिले जो उसका हक़ है। जो भी हुआ बहुत भयावह है। ट्रक नंबर प्लेट पर काला रंग लगा होना सिर्फ इत्तेफाक नहीं है”।