17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ‘कबीर सिंह’ के ट्रेलर को मिला सोशल मीडिया पर ऐसा रिस्पॉन्स…

‘कबीर सिंह’ के ट्रेलर को मिला सोशल मीडिया पर ऐसा रिस्पॉन्स…

3

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘कबीर सिंह’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाहिद एक सनकी आशिक के किरदार में नजर आ रहे हैं। शाहिद की ये फिल्म कबीर सिंह 2017 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म कबीर सिंह में शाहिद के अपोजिट हैं कियारा आडवाणी।

इस फिल्म को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का प्रोडक्शन भूषण कुमार ने किया है। ट्रेलर रिलीज़ के बाद सोशल मीडिया पर मूवी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला रहा है। फैंस ने इसे शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बता दिया है।

फिल्म के ट्रेलर को शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फैंस ने इसे शाहिद कपूर की सुपहिट फिल्म करार दे दिया है।लगता है कि शाहिद कि ये फिल्म दर्शको का दिल जीतने में कामयाब होगी।