17.6 C
New York
Wednesday, May 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news आज शाम चार बजे वित्त मंत्री बताएंगी, किस को कितना मिला

आज शाम चार बजे वित्त मंत्री बताएंगी, किस को कितना मिला

3

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे प्रेस वार्ता करेंगी। इस दौरान वह 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से जुड़ी सभी जानकारियां साझा करेंगी। इस आर्थिक पैकेज का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए किया था।

आर्थिक पैकेज से जुड़ी जानकारी को आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विस्तरा में बताएंगी।  गौरतलब है कि कोरोना महामारी से जूझ रहा देश लॉकडाउन के 49 दिनों से जिस राहत के मदद का इंतजार कर रहाथा। उस मदद का एलान कल देश के नाम संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने एलान कर दिया। कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई और देश को फिर से खड़ा करने के लिए मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है।

20 लाख करोड़ का राहत पैकेज देश की जीडीपी का करीब 10% है. ये 2020-21 के स्वीकृत बजट यानि 30 लाख करोड़ से करीब 10 लाख करोड़ कम है। प्रधानमंत्री ने साफ किया इस आर्थिक पैकेज से कुटीर उद्योग, लघु-मंझोले उद्योग, श्रमिकों, किसानों और मध्यम वर्ग को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही भारतीय उद्योग जगत को भी नई ताकत देगा।