रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी तीर्थ दर्शन ट्रेन, सीएम शिवराज बोले- तीर्थयात्रियों के चेहरे की रौनक देख धन्य हुआ

1

कोरोना महामारी के बाद राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन विशेष ट्रेन आज रवाना होगी। इस ट्रेन को दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

तीर्थ यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर लाल कालीन बिछाया गया है। स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का जत्थां पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी तीर्थ यात्रियों का स्वागत करने के लिए पहुंच चुके हैं। तीर्थयात्रियों के स्वाागत कार्यक्रम के मंच पर सीएम शिवराज सिंह के साथ मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ऊषा ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, आदि मौजूद हैं। रानी कमलापति स्टेशन के प्लेोटफार्म – 01 से ट्रेन रवाना होगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी श्रद्धालुओं के साथ जाएंगी।

यहां तीर्थ यात्रियों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि आज नेताओं का नहीं यात्रियों का स्वागत होगा। हम तो आपके चेहरे की रौनक देखकर धन्य हो गए। वर्ष 2012 में सरकार ने तय किया कि वृद्धों को तीर्थयात्रा कराएंगे। अभी तक 7.40 लाख बुजुर्गों को यात्रा कराई गई । अब ये ट्रेन रुकेंगी नहीं। प्रभावशाली दादाओं, गुंडों से जमीन छुड़ा रहे हैं। शरीर के सुख की पूरी व्यवस्था सरकार कर रही। मन की प्रसन्नता के लिए कई गतिविधि संचालित कर रहे हैं।

और आगे कहा आत्मा की प्रसन्नता के लिए भगवान के दर्शन करा रहे। उन्होंने तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी से पौधे लगाने की अपील करना है। नशा छोड़ने का कहें। बेटों जैसा बेटियों को भी चाहो। गांव में अच्छे संस्कार देने की बात करें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भजन भी गाया– राम भजन सुखदाई भजोरे मेरे भाई।

 

दो साल बाद पुन: शुरू हो रही सीएम तीर्थदर्शन योजना कोे लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्सा ह नजर आ रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कुछ देर बाद रानी कमलापति स्टेाशन पर ट्रेन काे हरी झंडी दिखाएंगे। 11.45 बजे से श्रद्धालुओं का सम्मान कार्यक्रम शुरू हुआ। श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। कोरोना महामारी के बाद यह पहली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन होगी, जो धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए रवाना होगी। इसके लिए भोपाल रेल मंडल की तरफ से विशेष ट्रेन उपलब्ध कराई गई है। इस ट्रेन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी श्रद्धालुओं के साथ जाएंगी।