17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हिमाचल में भूस्खलन में फंसे तीन लोगों को बचाया गया

हिमाचल में भूस्खलन में फंसे तीन लोगों को बचाया गया

2

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश और बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलन के चलते शनिवार को तीन लोग अपने घरों में फंसे गए, जिन्हें बाद में बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। शिमला के पुलिस अधीक्षक उमापति जमवाल ने कहा कि तड़के करीब चार बजे भूस्खलन हुआ और वे

यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के निकट लक्कड़ बाजार में अपने घरों में फंस गए। एसपी ने कहा कि दमकल और पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें तत्काल बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि उससे सटे घरों में रह रहे तीन अन्य लोगों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।