17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood नए आशियाने में शिफ्ट होंगे कबीर सिंह फेम शाहिद कपूर

नए आशियाने में शिफ्ट होंगे कबीर सिंह फेम शाहिद कपूर

6

‘कबीर सिंह’ फेम एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही अपने सपनों के आशियाने में शिफ्ट हो रहे हैं। खास बात है कि शाहिद अपने नए घर में शिफ्ट होते ही दो एक्टर्स के पड़ोसी बन जाएंगे।खबरों के मुताबिक शाहिद कपूर पत्नी मीरा और दोनों बच्चों सहित मुंबई के वर्ली इलाके में शिफ्ट हो जाएंगे।

शाहिद और मीरा का यह घर 8000 स्क्वायर फीट होगा। सूत्रों की मानें तो शाहिद का घर सी-फेसिंग होगा। यहां तक कि शाहिद के नए घर की बालकनी से वर्ली सी-लिंक भी नजर आएगा। शाहिद परिवार के साथ नए बंगले में इस साल के अंत तक शिफ्ट हो जाएंगे।

दिलचस्प बात है कि अपने नए घर में शिफ्ट होते ही शाहिद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पड़ोसी बन जाएंगे। फिलहाल शाहिद इस वक्त जुहू के सी-फेसिंग घर में रह रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार कियारा आडवाणी के साथ ‘कबीर सिंह’ फिल्म में नजर आए थे।