17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment ऐसे दी बॉलीवुड ने पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि! विनेश फोगाट ने...

ऐसे दी बॉलीवुड ने पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि! विनेश फोगाट ने शेयर की स्टोरी

22

नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार 6 अगस्त की रात को निधन हो गया। वे AIMS में भर्ती थी जहां कल देर रात दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी सहित कई वरिष्ठ नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पहुंचे। नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। अभिनेता अमिताभ बचपन ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा “मृदुभाषी, सम्मोहक वक्ता, मिलनसार, दुखहर्ता। सुषमाजी जैसों का रिक्त स्थान कभी नहीं भरता।।” वहीं अक्षय कुमार ने भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिंगर टोनी कक्कर ने भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।

पहलवान विनेश फोगाट ने भी ट्वीट कर उस पल को याद किया जब पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनकी(विनेद फोगाट) मदद की थी। विनेश फोगाट ने ट्वीट किया कि “वे उस पल को कभी नहीं भूल सकती जब सुषमा स्वराज ने उन्हें बेटी कहा था और हमेशा मदद का विश्वास दिलाया था।”