प्रधानमंत्री मोदी समेत इन नेताओं ने महाशिवरात्रि के पर्व पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

1

आज महाशिवरात्रि का पर्व है, पूरे देश में जगह-जगह पर लोग शिव भक्ति में लीन है। इस दिन भगवान शिव की धूमधाम से पूजा होती है। भगवान शंकर की अतिप्रिय रात्रि को ही शिव रात्रि कहा जाता है। ऐसी मान्यता हैं कि जहां हिंदू कैलेंडर के हर चंद्र मास में शिवरात्रि होती है, वहीं महा शिवरात्रि हर साल केवल एक बार फरवरी या मार्च में होती है।

इस शुभ दिन पर, शिव जी की विशेष पूजा की जाती है, जिसमें भगवान शिव के भक्त उपवास रखते हैं और दुनिया भर के कई मंदिरों में शिव की आराधना होती है। भक्तगण शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं और मोक्ष की प्रार्थना करते हैं। बता दें कि महाशिवरात्रि के प्रदोषकाल में शिव जी और पार्वती माता का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं दी

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं। देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें। ओम नम: शिवाय।”

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट क्र समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण और देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। Om नमः शिवाय!’

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने की महाशिवरात्रि पर पूजा

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि पर्व पर अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ‘महाशिवरात्रि के पावन पर्व की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का संचार करे। बाबा भोलेनाथ की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे। हर-हर महादेव!’ साथ ही उन्होंने महाशिवरात्रि पर पूजा करते हुए तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘गोरखनाथ मंदिर परिसर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की। हर-हर महादेव!’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाशिवरात्रि पर्व पर कहा, ‘महाशिवरात्रि के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव आपके जीवन में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करें, यही मंगलकामना है। हर हर महादेव!’