17.6 C
New York
Monday, October 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood तमिलनाडु में नहीं दिखाई जाएगी ‘द केरल स्टोरी’, लिया गया फैसला

तमिलनाडु में नहीं दिखाई जाएगी ‘द केरल स्टोरी’, लिया गया फैसला

27

अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर शुरू से ही काफी विवाद चल रहा था. फिल्म पर बैन की भी मांग की गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने नकार दिया था. अब फिल्म एक बार फिर से विवादों में आ गई है. इसे ‘लॉ एंड ऑर्डर’ के लिए खतरा बताते हुए तमिलनाडु की मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने बॉयकॉट कर दिया है.

फिल्म दि केरल स्टोरी को लेकर देश में विवाद जारी है। इसी बीच तमिलनाडु में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है। थिएटर्स मालिकों ने कानून व्यवस्था की स्थिति और फिल्म की खराब प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए फिल्म पर रोक लगाने का फैसला किया है। सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दि केरल स्टोरी’ पांच मई को रिलीज हुई है।

तमिलनाडु मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने कहा कि पूरे राज्य में दि केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग नहीं की जाएगी। यह फिल्म लॉ एंड ऑर्डर के लिए खतरा हो सकती है। फिल्म रिलीज होते ही इस्लामिक संगठनों ने इसका विरोध किया है। इस बीच उनकी पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई है। उधर, मध्यप्रदेश की सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।