17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh तेज प्रताप यादव अब उड़ाएंगे जहाज़, प्रशिक्षण में हुए सफल!

तेज प्रताप यादव अब उड़ाएंगे जहाज़, प्रशिक्षण में हुए सफल!

14

राजद विधायक तेज प्रताप यादव आने वाले वर्षों में संभवतः वाणिज्यिक पायलट के रूप में नज़र आएंगे। उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा आयोजित साक्षात्कार में तेज प्रताप समेत 18 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए सफल घोषित किया गया है।

इस सूची के अनुसार, तेज प्रताप को कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) कोर्स में दाखिले की अनुमति मिल गई है। इससे पहले उन्होंने प्राइवेट पायलट लाइसेंस (PPL) तथा कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स के लिए साक्षात्कार दिया था।

तेज प्रताप के इस नए प्रयास को लेकर उनके समर्थकों में खुशी है, वहीं सियासी गलियारों में भी इस पर चर्चा हो रही है।