हर राज्य के संपूर्ण विकास का जायजा लेते, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी रखते है अच्छा तालमेल- BJP महामंत्री विनोद तावड़े

0

भाजपा ने भारत को एक नई पहचान देने के लिए अथक प्रयास किये हैं। इसमें कोई दो राय नहीं की भाजपा के साथ और पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश के लिए कई लाभकारी फैसले लिए गए हैं जो की दर्शाते हैं की भाजपा भारत की तरक्की के लिए कितना तत्पर है| विनोद तावडे ने जो सराहनीय काम महाराष्ट्र के लिए किया है, उसके कारण वह ज़मीनी सच्चाई से वाक़िफ़ हैं। पीएम मोदी का साथ देते हुए हर राज्य के संपूर्ण विकास का जाइज़ा लेते विनोद तावडे राज्यों के साथ अच्छा ताल- मेल बना कर रखते हैं।

बीजेपी महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा की राज्य सभा में हुई आज भाजपा की जीत लोगों के भरोसे को और मजबूती दे रही है, साथ ही राज्य में होने वाली राजनीति का एक नया आयाम आज सामने आया है। हरियाणा सरकार के विश्वास पर भाजपा का आज राज्य सभा में जीत जाना अपने आप में भारत के लोकतंत्र को और सशक्त कर देगा।

भारत देश अपने आप में एक ऐसा देश है जिसके लोकतंत्र के चर्चे विश्व में प्रसिद्ध हैं। आज के राज्य सभा चुनावों के नतीजों ने भारत की राजनीति को एक नया रुख दे दिया है। भाजपा की सरकार भारत की उन्नति व प्रगति की दिशा में अथक निरंतर प्रयास कर रही है। ऐसे में अब पिछले 8 सालों में हुई देश की तरक्की को ध्यान में रखते हुए आज के ये परिणाम कई सवालों के जवाब देते नज़र आ रहे हैं। जहाँ हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश, मशीन बैंक, आपकी बेटी हमारी बेटी जैसी योजनाओं से लाभ उठा रहा है, खेलो इंडिया जैसे महासंग्राम में निपुण साबित हो रहा है, भाजपा का देशहित में काम सामने दिखाई देने लगा है,

वहीं महाराष्ट्र की ज़मीनी सच्चाई से परिचित विनोद तावडे ने हर प्रदेश की समस्याओं को बारीकी से समझ कर उनके समाधान निकालने के प्रयास में जुटे दिखाई देते हैं। मोदी जी निरंतर भारत को आगे लेकर जाने के सभी मौके ढूंढ, भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। उत्तराखंड के उपचुनाव में भाजपा का जीत जाना अपने आप में संकेत था। भाजपा की कार्यशैली देखते हुए, राज्य सभा में भाजपा की जीत भारत की जनता भाजपा पर भरोसे का प्रमाण है। भाजपा ने राज्य सभा की 16 में से 8 सीटों पर अपनी जगह बनाई है।