17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे वृंदावन, बांकेबिहारी मंदिर में की पूजा अर्चना

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे वृंदावन, बांकेबिहारी मंदिर में की पूजा अर्चना

5

मथुरा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुरा पहुंच गए हैं। वे सबसे पहले वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। यहां पूजा अर्चना के बाद वे मथुरा में प्रभावी मतदाताओं के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा करेंगे, वहीं संगठन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। गोवर्धन विधानसभा के गांव सतोहा में वह घर-घर जनसंपर्क भी करेंगे।

उत्तार प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते केंद्रीय गृहमंत्री गुरुवार दोपहर 12 बजे वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर पहुंच गए हैं। मंदिर परिसर के आसपास कड़ा सुरक्षा घेरा है। मंदिर परिसर में गोस्वामी पूजा अर्चना करा रहे हैं। इसके बाद अमित शाह बल्देवव विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में भी जाएंगे। करीब साढ़े तीन बजे वह दादरी के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़े-https://indiagramnews.com/news/6-killed-under-suspicious-circumstances-in-buxar-two-hospitalized-suspected-of-drinking-spurious-liquor/बक्सर में संदिग्ध परिस्थितियों में 6 की मौत, दो अस्पताल में भर्ती, जहरीली शराब पीने की आशंका