17.6 C
New York
Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य...

चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

19

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारे में मंगलवार को बड़ी हलचल हुई है. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव के ऐलान के ठीक बाद ही बीजेपी का दामन छोड़कर साइकिल पर सवार हो गए हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेज दिया है।

अपने इस्तीफे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये  के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं.’।

इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मोर्य ने बीजेपी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से  मुलाकात कर सपा में शामिल हो चुके हैं।