17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment सोनाक्षी ने अमेजन से मंगाया हैडफोन मिला, मिला लोहे का टुकड़ा

सोनाक्षी ने अमेजन से मंगाया हैडफोन मिला, मिला लोहे का टुकड़ा

20

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिग साइट से हेडफोन ऑर्डर किया था लेकिन उसकी बजाए सोनाक्षी को जंग लगा लोहे का एक टुकड़ा मिला। जिसकी जानकारी सोनाक्षी ट्विटर के जरिए दी।सोनाक्षी ने अमेजन से मंगाया हैडफोन मिला, मिला लोहे का टुकड़ाबता दें कि सोनाक्षी ने अमेजन से बोस कंपनी का एक हैडफोन मंगवाया था लेकिन उनके साथ बड़ा धोखा हो गया। जब अमेजन का पार्सल सोनाक्षी के पास पहुंचा तो उसमें लोहे का भारी सा टुकड़ा निकला।

सोनाक्षी ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है साथ ही उन्होंने इसकी तस्वीर भी डाली है। तस्वीर शोयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, ”हे Amazon इंडिया, देखो मैंने बोस के हेडफोन ऑर्डर किए थे, और क्या निकला है! सही से पैक और बिना खुला बॉक्स, एकदम सही…लेकिन सिर्फ बाहर से ही ऐसा दिखता है। ओह, और आपकी कस्टमर सर्विस किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार नहीं है। इससे हालात और बदतर हो गए हैं।”
साथ ही एक और तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”कोई 18,000 रुपये में जंग लगा कूड़ा खरीदना चाहेगा? चिंता मत करिए, इसे मैं बेच रही हूं, Amazon इंडिया नहीं। आपको वही मिलेगा जो आप ऑर्डर करेंगे।”