17.6 C
New York
Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आलिया भट्ट रणबीर कपूर करेंगे पंजाबी रीति रिवाज से शादी

आलिया भट्ट रणबीर कपूर करेंगे पंजाबी रीति रिवाज से शादी

7

मुंबई:-जानकारी दे दिया जाए कि अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की पूरी तैयारी हो चुकी है और अब शादी का काउंटडाउन शुरू होते हुए नज़र आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे।

यह भी जानकारी मिल रही हैं कि आलिया और रणबीर की शादी पंजाबी रीति रिवाज से होगी। लेकिन दोनों अपनी शादी में एक स्वीट ट्विस्ट एड करने की प्लानिंग करते दिखाई दे रहे थे। ऐसी चर्चा है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर अपनी शादी के दिन सेते फेरे लेने से पहले वाउ सेरेमनी के साथ अपने वेडिंग डे को स्पेशल बना सकते हैं। यानी फेरे लेने से पहले आलिया और रणबीर एक दूसरे संग खूबसूरत वादे करते भी दिखाई दे सकते हैं।

बताते चले कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर दूसरे सेलेब्स की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं कर रहे हैं, कपल मुंबई में ही 15 अप्रलै को रणबीर के घर वास्तु में सात फेरे लेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले आलिया और रणबीर का भी किसी खूबसूरत लोकेशन पर डेस्टिनेशन वेडिंग करने का सपना सजाते नज़र आ रहे थे, जो पूरा नहीं हो पाया।